फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में अखिलेश ने कहा: दमदार झूठ बोलने वाली है योगी सरकार, परिवारवाद पर किया पलटवार

Fri, 03 Dec 2021 04:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

टीईटी पेपर लीक होने पर बोले, अपने लीकेज ठीक नहीं कर पा रही सरकार।
विज्ञापन
ललितपुर में जनसभा को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी विजय रथ लेकर बृहस्पतिवार को ललितपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार दमदार सरकार नहीं, बल्कि दमदार झूठ बोलने वाली सरकार है। परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। सरकार अपने लीकेज ठीक नहीं कर पा रही है। सपा सरकार बनने पर परीक्षाएं निरस्त नहीं होंगी और रोजगार के भरपूर इंतजाम होंगे।

विज्ञापन


ललितपुर के गिन्नौट बाग में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सूखे के दौर में समाजवादियों ने गरीबों को राहत पैकेट उपलब्ध कराने का काम किया था। कोरोना काल में भी गरीबों की मदद के लिए समाजवादी ही आगे आए। जबकि, लॉकडाउन के दरम्यान अपने घरों की ओर वापस आ रहे प्रवासी मजदूरों को भाजपा सरकार ने प्रदेश की सीमा पर रोकने का काम किया। मजदूरों को उन स्थानों पर रखा गया, जहां जानवरों को रखा जाता है। 
लॉकडाउन में ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं जो देश के बंटवारे के वक्त भी देखने को नहीं मिली थीं। यदि सपा सरकार होती तो मजदूरों को पैदल नहीं चलने दिया जाता। डीएम की गाड़ी से भी उन्हें उनके घर पहुंचाया जाता। ये नाम बदलने वाली सरकार है। डायल 100 में 12 जोड़कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जाति देखकर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन जिनके परिवार नहीं होते हैं, वे घर के सदस्यों का दुखदर्द नहीं जानते। मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं, योगी वो होता है जो दूसरों का दुख-दर्द समझे। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि वे कहते थे कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में घुमाएंगे। अब वे हवाई जहाज, हवाई अड्डा, रेलवे, बैंक, एलआईसी बेच रहे हैं।

ललितपुर में खाद के लिए किसानों को जान तक गंवानी पड़ी। सपा सरकार बनने पर पहले से खाद का इंतजाम किया जाएगा। बुंदेलखंड के किसान दो फसल करें, इसके इंतजाम किए जाएंगे। सरकार ने कृषि कानून वोट के लिए बदले हैं। बीजेपी की विदाई न होने तक किसान खुश नहीं होगा। इस दौरान अखिलेश ने योगी सरकार बनाम योग्य सरकार का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक गरीबी बुंदेलखंड में है और उसमें भी सबसे ज्यादा गरीब महोबा और ललितपुर में है। इसमें सुधार के लिए योगी सरकार की ओर से कोई प्रभावी काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सूखे के दौरान समाजवादियों ने गरीबों तक राहत पहुंचाने का काम किया था। कोरोना काल में भी समाजवादी ही लोगों की मदद के लिए आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों को प्रदेश की सीमा के भीतर दाखिल होने से रोका और उन्हें कई दिनों जानवरों जैसे बाड़े में रखा गया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में जनता को सिर्फ लाइन मिली

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दरमियान देश के बंटवारे से भी बदतर तस्वीरें सामने आई। योगी वही होते हैं जो दूसरों का दुख दर्द समझते हैं लेकिन मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं। भाजपा सरकार में लोगों को केवल लाइन ही मिली है। कभी नोटबंदी के दरमियान लाइन में खड़े होना पड़ा, कोरोना में दवाओं के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा तो अब खाद के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। ललितपुर में खाद के लिए लोगों की जान तक चली गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को सभी सहूलियत दी जाएंगी, जिससे वे दो फसल कर सकें। उनकी नौकरी और कारोबार का इंतजाम किया जाएगा।

यह नाम बदलने वाली सरकार

उन्होंने योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद लैपटॉप नहीं चला सकते वे लैपटॉप बांट भी नहीं सकते। यह नाम बदलने वाली सरकार है। 100 नंबर का 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। थाने में लोगों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। इतना अन्याय कभी नहीं हुआ जो अब हो रहा है। कृषि कानून वोटों के लिए वापस लिए गए हैं। इनका किसानों के हित से कोई सरोकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें