फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने फांसी लगाकर दी जान, तो बेटा भी लटका, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
फूलादेवी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के दैलवारा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम गनगौरा में मां ने फांसी लगाकर जान दे दी तो उसका इकलौता बेटा भी फांसी लगाने का प्रयास करने लगा, लेकिन गांव वालों ने ऐसा करते देख लिया उसे पकड़कर बचा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगौरा निवासी फूलादेवी (46) पत्नी आशाराम लोधी शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे घर से कुछ दूर स्थित गांव में बने बाड़े में भैंस का दूध दोहने गई थीं। वहां उसका बेटा भी था, लेकिन मां ने बेटे को खाना खाने के लिए घर भेज दिया। काफी देर तक जब मां घर नहीं पहुंची तो बेटा सचिन उसे बुलाने के लिए बाड़े में गया। वहां बाड़े के दरवाजे अंदर से बंद थे, जिस पर उसे शंका हुई तो उसने पैर मारकर दरवाजे तोड़ दिए और अंदर जाकर देखा तो उसकी मां लोहे की सीढ़ियों के सहारे म्यारी पर रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसका बेटा घबरा गया और वह भी रस्सी लेकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगा, लेकिन इसी दौरान कुछ गांव वाले जिन्होंने उसे दरवाजा तोड़ते देखा था वह लोग अंदर पहुंचे तो सामने का नजारा देख सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत सचिन को पकड़कर फांसी लगाने से रोक लिया।
जानकारी मिलने पर दैलवारा चौकी प्रभारी अतुल तिवारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रशासन की ओर से लेखपाल विजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखकर दिया कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लिए जाने की बात है, इससे महिला परेशान थी।
विज्ञापन

मृतक के देवर कल्यान ने बताया कि मृतका की तीसरी बेटी की शादी बीते माह की 13 जून को हुई थी। उसके लिए उसके भाई व भाभी ने रिश्तेदारों और गांववालों से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। अब वह कर्ज से परेशान थी और उसने सुबह फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका का एक बेटा व तीन बेटियां हैं और अब सभी की शादी हो चुकी है। मृतका के पति की करीब तीन एकड़ जमीन है।
इस मामले में दैलवारा चौकी प्रभारी अतुल तिवारी ने बताया कि फूला देवी ने अपने बाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसका बेटा सचिन वहां पहुंचा तो मां को लटकता देख वह भी फांसी लगाने का प्रयास करने लगा, लेकिन गांववालों ने देख लिया और उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें