फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरखेरा में खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डस लिया, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा निवासी दयावती (55) पत्नी रनवीर यादव बुधवार को सुबह छह बजे घर के पास में ही खेत पर चारा काट रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में सांप से डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने परिजनों को सांप के डसने की बात कही। जिस पर परिजन पहले तो उसे झाड़फूूंक के लिए देवगढ़ ले गए, लेकिन वहां उसे लाभ नहीं मिला तो परिजन बाद में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे अर्जुन ने बताया कि मृतका के तीन बेटे व एक बेटी है। जिसमें एक बेेटा व एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें