ललितपुर/महरौनी। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी में बुधवार रात पंखे की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना महरौनी के ग्राम कुम्हेड़ी निवासी वंदना (50) पत्नी सत्यनारायण विदुआ बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गईं। उन्होंने टेबिल फैन को चलाकर पंखा अपने पास करने के लिए जैसे ही पकड़ा तो करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले कुम्हैड़ी की अस्पताल ले गए जब वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो महरौनी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। मृतका की दो बेटियां व दो बेटे हैं।