फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले पत्नी और अब पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ककोरिया में एक मजदूर ने गांव के बाहर खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। एक माह पहले उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम ककोरिया निवासी मलखान (36) पुत्र दुर्जन बीना में मजदूरी करता था। करीब 26 दिन पहले उसकी पत्नी मीना ने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पत्नी की तेरहवीं करने के बाद वह फिर से बीना में मजदूरी करने चला गया। बीते रोज बृहस्पतिवार को वह गांव लौटा, लेकिन घर नहीं गया। बृहस्पतिवार को ही करीब दो बजे ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। जिस पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों व थाना बालाबेहट पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई वीर सिंह ने बताया कि मृतक की एक बेटी व एक बेटा है। वह दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। परिजन मलखान की फांसी से मौत का कारण नहीं बता सके। फिलहाल बालाबेहट पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें