ललितपुर। एसआर ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन द्वारा आयोजित सेमिनार में प्रसिद्ध
लेखक चेतन भगत ने युवा पीढ़ी को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि जीवन में
सफल होने के लिए सही लक्ष्य का चुनाव करें।
एक होटल में आयोजित
कार्यक्रम में चेतन भगत ने कहा कि सफलता के अलग-अलग मायने हैं। इसे एक लाइन
में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित
छात्र-छात्राओं से सफलता के बारे में राय जानते हुए उनके लक्ष्य तक पहुंचने
की कोशिश की। जीवन में कामयाबी के लिए लक्ष्य का सही चुनाव बेहद जरूरी है।
उन्होंने हावी और प्रोफेशन के अंतर को भी विस्तार से समझाया।
छात्र-
छात्राएं चेतन भगत से बातचीत कर काफी खुश हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल रहे। सेमिनार में ग्रुप चेयरमैन सुरेंद्र राय,
एमडी अभिनव राय, राहुल राय, ब्रजेश दीक्षित, जेटिस केनथ, मनीष सक्सेना,
राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में मनीष दुबे ने सभी का आभार प्रकट
किया।