फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट लगने से पति की मौत, पत्नी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली(ललितपुर)। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदिया राइन में खेतों में रखे ट्रांसफार्मर में लगी केबल गिर जाने पर करंट लगने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पाली क्षेत्र के ग्राम बरौदिया राइन निवासी पंकज राजपूत (25) एवं उसकी पत्नी वर्षा (23) रविवार को खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान वहां लगे ट्रांसफार्मर की केबल अचानक टूटकर गिर गई और वहां काम कर रहा पंकज व उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल दौड़कर लाठियों से केबल को हटाया। दोनों घायलों को उठाकर बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत पंकज को मृृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी वर्षा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस ने पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें