फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन बेतवा लिंक परियोजना से पेयजल संकट होगा दूर : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के सदर कांटा के निकट नवनिर्मित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। बृहस्पतिवार को विधि-विधान से स्मारक का पूजन किया गया। इसके बाद पूजन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का अनावरण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की नींव रखी थीं, जिसका परिणाम है कि केन बेतवा लिंक परियोजना से पेयजल संकट दूर होगा। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से पार्क में सुंदरीकरण बनाए रखने की बात कही। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने उनके स्मरण सुनाते हुए उन्हें याद किया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग व जिला पंचायत प्रशासन भूमि पर नजर बनाकर कमाई के चक्कर में थे। अध्यक्ष ने जिला पंचायत की बैठक बुलाकर प्रस्ताव कराया, जिसका नतीजा है कि चौराहा पर अटल पार्क में मूर्ति स्थापित हो गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति सम्मान के साथ की। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि हम सभी को अटल बिहारी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, हरीराम राजपूत, जगदीश सिंह लोधी, मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आधी-अधूरी तैयारियों में किया अनावरण
सदरकांटा पर नवनिर्मित अटल स्मारक में बृहस्पतिवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण कार्यक्रम तक स्मारक पर सीमेंट हटाने व सफाई का कार्य चलता रहा। यही नहीं स्मारक में पीछे सीमेंट का लेयर तक नहीं लगाया गया। वहीं मूर्ति की छत व रेलिंग व बिना विद्युतीकरण के साथ अनावरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें