ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित रैन बसेरा में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। पुलिस उसे इमरजेंसीइ वार्ड ले गई, यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और शिनाख्त कराने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। संवाद