फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह घर से दुल्हन के चढ़ावे को आए दस लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट रोड स्थित एक विवाह घर में जब दूल्हे का तिलक चल रहा था, तभी अज्ञात चोर विवाह घर के ऊपरी कमरे से दस लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये से भरा बैग ले भागा। जानकारी लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन चोर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जिला झांसी के मऊरानीपुर निवासी रामकिशन प्रजापति (रेलवे सेक्शन इंजीनियर) के बेटे विवेक की शादी ललितपुर में आजादपुुरा निवासी जयराम प्रजापति की बेटी रिचा के साथ तय हुई। 17 फरवरी को वह बेटे की बरात लेकर राजघाट रोड स्थित एक विवाह घर में पहुंचे। बराती नाचते झूमते हुए विवाह घर के गेट पर पहुंचे। जहां बरात को गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया। विवाह घर के मुख्य गेट पर दूल्हे का टीका एवं लगुन का कार्यक्रम किया गया। दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे को लगुन के पांच हजार एक रुपये और टीका में 21 हजार रुपये भेंट किए गए। जो दूल्हे के पिता ने अपने जेवरातों वाले बैग में रख लिए और बैग को विवाह घर में ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रख दिया और वहीं पलंग पर बैठे आठ वर्षीय भांजे से बैग देखने को बोलकर नीचे आ गए। टीका होकर दूल्हा विवाह घर में प्रवेश कर अन्य रस्मों के लिए आगे बढ़ा ही था। इसी दौरान दूसरी मंजिल से उसके भांजे की चोर-चोर चिल्लाने की आवाज आई तो परिवारजन व बाराती दौड़कर कमरे में पहुंचे, लेकिन उक्त चोर बैग लेकर दूसरे रास्ते से बाहर भाग गया। कमरे में पहुंचने पर भांजे ने जब बताया कि जेवरात वाला बैग एक लड़का लेकर भाग गया, तो सभी ने बाहर जाकर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर इसकी सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास देखकर पुलिस चली गई। दूल्हे पिता ने बताया कि बैग में सोने के दो हार, एक मंगलसूत्र, नथ, बैंदी, बीजासेन, सोने की कमरपेटी, सोने की चार चूड़ियां एवं एक जोड़ी पायल रखी थीं। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये थी। वहीं बैग में लगुन व टीका के कुल 25 हजार रुपये एवं घर से लाए गए 55 हजार रुपये रखे थे, जो चोरी हो गए। दूल्हा के पिता रामकिशन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया जाकर कार्रवाई की मांग की है।
दो घंटे तक रुका रहा वरमाला कार्यक्रम
दुल्हन के लिए लाए गए दस लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की सूचना से पूरे बरातियों समेत दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो उठे। बरात आने के बाद भी करीब दो घंटे से अधिक समय तक वरमाला कार्यक्रम नहीं हो सका। बाद में रिश्तेदारों व दुल्हन पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार दूल्हे पक्ष के लोगों को ढांढस बंधाया, तब कहीं रात एक बजे वरमाला कार्यक्रम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें