फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच घरों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्त्रावन। अज्ञात चोरों ने रविवार रात को बस्त्रावन गांव में पांच मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। पीड़ितों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम बस्त्रावन निवासी मनीराम पांडे और उनके परिजन जब सोमवार की सुबह नींद से जागे तो उन्हें घर के अंदर कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी गायब थी। मनीराम ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे रात तक वह लोग जागते रहे। इसके बाद नींद में सो गए। सुबह चोरी होने का पता चला। चोर करीब सात लाख के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। चोरों ने सिर्फ मनीराम के घर को ही निशाना नहीं बनाया। उन्होंने सुन्नी राजा के घर से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी, हर प्रसाद बुनकर के यहां से 30 हजार के जेवरात, महेश रजक के यहां से 35 हजार रुपये नकद और जेवरात, वीरन बुनकर के घर से करीब एक लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाना बार पुलिस को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें