फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन 22 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पवित्र सावन मास में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम 22 जुलाई से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

चंडी पीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि ने कहा कि शिवलिंग को शिवजी का निराकार स्वरुप माना जाता है, शिव पूजा में इसकी सर्वाधिक मान्यता है। शिवलिंग में शिव और शक्ति दोनों ही समाहित होते हैं। शिवलिंग कि उपासना करने से दोनों की ही उपासना संपूर्ण हो जाती है। विभिन्न प्रकार के शिवलिंगों की पूजा की जाती है, जैसे- स्वयंभू शिवलिंग, नर्मदेश्वर शिवलिंग, सोने और चांदी के शिवलिंग और पारद शिवलिंग व पार्थिव शिवलिंग, पार्थिव शिवलिंग की पूजा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और फलदायी भी होती है। बैठक में विष्णु कुमार अग्रवाल, अवध बिहारी उपाध्याय, सरदार बीके सिंह, राजनारायण पुरोहित, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, महेंद्र अग्निहोत्री, संदीप तिवारी, अनूप मोदी, बाबू गंधर्व सिंह लोधी, अश्विनी पुरोहित, सतेंद्र प्रताप सिंह, राहुल शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें