फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो माह से बंद पड़ा है जनऔषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को सस्ती दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र दो माह से बंद पड़ा है। मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
मरीजों को सस्ती दवाइयां मुहैया कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। प्रतिदिन 200-250 मरीज रियायती दर पर दवाइयां ले रहे थे। यहां बाजार की अपेक्षा 50 से 90 प्रतिशत तक दवाइयों के दाम कम हैं। इससे लोगों को राहत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष दिसंबर में केंद्र संचालित करने वाली कंपनी का अनुबंध खत्म हो गया। इसके बाद 18 दिसंबर को जन औषधि केंद्र बंद कर दिया गया। इस बीच नई कंपनी का अनुबंध हुआ। लेकिन, अब तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया। औषधि केंद्र पर ताला लटका देख मरीज वापस हो रहे हैं। कुछ लोग अन्य जन औषधि केंद्र से दवाइयां ले रहे हैं, जबकि कई मरीज भटककर न मिलने पर परेशान होकर वापस हो जाते हैं।
-
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि को पत्राचार किया जाएगा। जल्द ही संचालन शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें