फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जमालपुर हेल्थ वेलनेस सेंटर बना जनपद का पहला नेशनल सर्टिफाइड सेंटर

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने हेल्थ वेलनेस सेंटर की गुणवत्ता सुधारने को बताया प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में हेल्थ वेलनेस सेंटर जमालपुर को जिले में प्रथम स्थान मिला है। इस केंद्र पर राष्ट्रीय स्तर के मानक पूरे कर 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद के 15 केंद्रों को प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर का बनाने की मुहिम चलाई थी, जिसके तहत हेल्थ वेलनेस सेंटर जमालपुर को चुना गया था। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने जनपद के जमालपुर केंद्र के राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन में प्रथम स्थान आने की सूचना दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि प्रथम चरण में एक मॉडल हेल्थ वेलनेस सेंटर तैयार हो गया है, अब इसे स्केलअप करते हुये जनपद के सभी ब्लाक हेल्थ वेलनेस सेन्टर को आगामी कुछ महीनों में राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक तालबेहट, मंडलीय टीम के सदस्य आनंद चौबे, डॉ. राजेश पटेल, डीपीएम रजिया फिरोज, डीसीपीएम, गणेश तेनगुरिया, क्वालिटी सलाहकार डॉ. तारिक, जमालपुर की सीएचओ सीमा यादव व एएनएम आरती सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें