ललितपुर। मड़ावरा विकासखंड क्षेत्र में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन के पास स्थित ग्राम अगौड़ी में 21 नवंबर को सीसी रोड की खुदाई में मिली प्राचीन प्रतिमा को कारीटोरन के श्री देवाधिदेव मुनिसुव्रत नाथ जिनालय में बृहस्पतिवार को स्थापित कर भाव पूर्वक जल एवं पुष्प अर्पित किए गए।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन के निकटवर्ती ग्राम अगौड़ी से प्राप्त प्राचीन जिन बिंब प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेश कुमार शास्त्री, पंडित राकेश, पंडित ऋषभ ने ग्रामवासियों की सहमति से विधि विधान पूर्वक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन के श्री देवाधिदेव मुनिसुव्रत नाथ जिनालय की वेदी में मंत्रोच्चार पूर्वक स्थापित किया। क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि श्रीजी की भव्य अगवानी गाजे-बाजे के साथ ग्राम कारीटोरन में की गई।
ग्राम अगौड़ी से अभी और भी जिन बिंब एवं प्राचीन जिन बिंब प्राप्त होने की संभावना है। इस मौके पर समिति के महामंत्री डॉ श्रेयांस जैन , ट्रस्टी डॉ विजय जैन, सिंघई नरेंद्र कुमार जैन, मुन्ना लाल कपाडिया, संजय जैन, सनत जैन अन्नू, कल्याण चंद, सेठ चंद्र कुमार, प्रकाश चंद रमगढ़ा, अशोक कुमार कपासिया, हेमचंद्र जैन, राकेश कुमार लल्लू, संतोष कुमार संतू, रजनेश जैन, अवशेष जैन, जिनेश कुमार दीपू सेठ, अमर कपासिया कल्लू, विकास सेठ, कीर्ति कुमार कलू, राजकुमार विक्की, सोनू, सौरभ, राही, छोटू सहित समस्त जैन समाज कारीटोरन की ऐरादेवी दिगंबर जैन महिला समाज की सदस्य आदि मौजूद रहे।
मूर्ति व उसके अंगोपांग और बनावट को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह मूर्ति 15वीं शताब्दी के आसपास की है। इस पर अनुसंधान की आवश्यकता है। प्रो. भागचंद्र भास्कर, पुरातत्व विद एवं जैन इतिहासकार, नागपुर (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त)
---------
-ललितपुर जनपद में पुरा वैभव एवं सांस्कृतिक विरासत यत्र-तत्र विखरी पड़ी है। जगह-जगह खुदाई में मिल रहीं प्रतिमाएं, पुरा अवशेष हमारी विशाल सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण हैं। विगत दिनों प्रागैतिहासिक क्षेत्र नवागढ़ , अतिशय क्षेत्र गिरार आदि में मूर्तियां व अवशेष मिले थे। देवगढ़, सिरोन, बानपुर , मदनपुर आदि में भी हमारी ऐतिहासिक विरासत के दर्शन होते हैं। उसी क्रम में कारीटोरन के पास प्राचीन प्रतिमा मिली है। इस पर अनुसंधान की आवश्यकता है। डॉ. सुनील संचय, मंत्री-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी
सीसी सड़क की खुदाई में बरामद मूर्ति- फोटो : LALITPUR