फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्जीय बस स्टेंड अतिक्रमण की चपेट में, सीमित जगह होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
roadways1.jpg - फोटो : roadways1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के घुसयाना स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड अतिक्रमण की चपेट में है। यहां पर लगीं अस्थाई दुकानों का दायरा बढ़ रहा है। बसों को भी ठीक तरीके से नहीं लगाया जा रहा है। परिसर में टैक्सी घुसने से जगह कम पड़ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई बार तो टैक्सी व बसों की चपेट में आने तक का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बस स्टैंड से पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे लगी दुकानें यातायात में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। इनमें कुछ बस जनपद के समीपवर्ती मध्यप्रदेश के जनपदों में जाती हैं। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बा के लिए चलाई जा रही हैं। साथ ही इस स्टैंड से रोडवेज की भी बसों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बस स्टैंड अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
लेकिन वर्तमान में बस अड्डा जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता जा रहा है। यहां पर दुकानदारों ने शुरूआत में सीमित स्थान पर दुकानें खोलीं, जिसके बाद अब इनका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थित यह है कि दुकानदारों ने सात मीटर की लंबाई तक में दुकानों का दायरा बढ़ा लिया है। इसके साथ ही कुछ फल विक्रेता भी अपने हाथठेला पर दुकान सजाए बैंठे हैं। दुकानें ही नहीं बस संचालक भी आड़ी तिरछी बसें लगा रहे हैं। रही बची जगह में टैक्सी चालक घुस रहे हैं। इससे बस स्टैंड सिकुड़ कर सीमित हो गया है। ऐसे में अव्यवस्थाएं पनप गई हैं। यात्रियों को सुविधा से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई बार तो सवारी बस के लिए जाती, इसी दौरान टैक्सी व बस की चपेट में आने का दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई यात्री तो वाहनों से टकराकर चुटहिल हो जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के स्थान भी नहीं सुरक्षित
बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को खड़ा करने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है, लेकिन फल व कुछ दुकानदारों ने टेबलों को रख लिया है। इससे रोडवेज बसों को निकलना तक मुश्किल हो रहा है। निकलनें में समय खराब होता है। कई बार तो निकलने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं शाम होते ही टूरिस्ट बसों का अड्डा बन जाता है। यहां पर कई टूरिस्ट बसों के बुकिंग कार्यालय व अन्य दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें