फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। यूपी-एमपी सहित कई राज्यों में मोबाइल टावरों से उपकरण और कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी और वांछित आरोपी साजिद निवासी ग्राम किथोड़ा, थाना मीरापुर (जनपद मुजफ्फरनगर) को गिरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।



थाना गिरार क्षेत्र के ग्राम मानपुरा स्थित मोबाइल टावर से उपकरण चोरी होने की वारदात दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने से लेकर सर्विलांस टीम द्वारा मैनुअल व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पहले ही गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में वांछित चल रहा आरोपी साजिद काफी समय से फरार था। इस पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


एसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा इनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गिरार, निरीक्षक देवेंद्र कुमार और उनकी टीम ने साजिद को दबोच लिया।



पूछताछ में साजिद ने स्वीकार किया कि उनका गिरोह यूपी, एमपी सहित कई राज्यों के टावरों में लगे महंगे उपकरण और डिवाइस चोरी करता था। चोरी किए गए सामान को ये लोग विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये में बेचते थे और प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर ऐशो-आराम पर खर्च करते थे।
विज्ञापन


सीओ मड़ावरा केके मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह जनपद के गिरार, मड़ावरा और नाराहट क्षेत्र में लगे कई मोबाइल टावरों से भी सामान चोरी कर चुका है। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि 25 हजार रुपये का इनामी साजिद अब पुलिस की पकड़ में आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें