फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम सिंगेपुर निवासी रानी ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी सुमित निवासी मोहल्ला नेहरू नगर के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। कुछ दिन पूर्व वह अपनी ससुराल में थी। तभी उसका पति अपने छह परिजनों संग आया और मायके से अतिरिक्त दहेज न लाने पर उसे गालियां दी। पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें