तालबेहट। युवा भाजपा नेता एवं उनके एक साथी ने सोमवार रात में तेेेरई फाटक चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों पर अकारण जमकर मारपीट करने एवं दफा 34 मेें चालान करने का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए अपने शिकायती पत्र में युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर एवं पवन राजपूत ने बताया कि सोमवार रात को वह तेरई फाटक तिराहे पर एक दुकान पर बैठा था। इसी बीच चौकी में तैनात दो सिपाही उसे और उसके साथी को चौकी ले गए। जहां चौकी प्रभारी तथा दोनों सिपाहियों ने उनको लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिसमें उसके चेहरे पर चोटें आई एवं उसका एक दांत भी टूट गया। उसने पूरे मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही चौकी प्रभारी ने बताया कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद है। जानकारी करने पर पता चला कि भाजपा नेता शराब पीकर राजमार्ग पर उत्पात कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने मेडिकल कराकर कार्रवाई की है।