फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार मासूम की मौत, पिता व भाई गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/सौजना। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना के पास हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से बगल में चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बोलेरो टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार जितेंद्र व उसकी पत्नी राखी सहित उनके दो बच्चे शिवांश व प्रियांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां जितेंद्र, प्रियांश व शिवांश को झांसी रेफर कर दिया। झांसी में प्रियांश की मौत हो गई।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम पुंटाखेरा निवासी जितेंद्र (30) सोमवार को अपनी पत्नी राखी (28) और आठ साल के प्रियांश व छह साल के शिवांश के साथ कोतवाली सदर के ग्राम घटवार में आयोजित शादी समाराेह में शामिल होने कार से गए थे। शादी कार्यक्रम के बाद सभी चारों लोग मंगलवार की सुबह लौट रहे थे। अभी उनकी कार थाना नाराहट क्षेत्र में ग्राम बेटना के समीप हाईवे-44 पर पहुंची थी। कार चालक जितेंद्र हाईवे पर दहेज का सामान लदे हुए ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इससे बोलेरो कार में सवार राखी, प्रियांश, शिवांश और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिरधा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जितेंद्र, प्रियांश व शिवांश की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जितेंद्र के साले राहुल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज झांसी में उसके घायल भांजे प्रियांश की मौत हो गई। जबकि जितेंद्र व शिवांश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतक प्रियांश कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश करते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें