फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में अधिवक्ता से की अभद्रता, आरोपी को कठघरे में रहने की मिली सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद न्यायालय में भरण पोषण की अपील के एक मामले में सुनवाई के दौरान विपक्षी अधिवक्ता से अभद्रता करने पर न्यायाधीश ने एक आरोपी को न्यायालय के समय तक दिन भर कठघरे में रहने की सजा सुनाई है। न्यायालय में बेटी के पिता ने आक्रोश में आकर विपक्षी अधिवक्ता से अपशब्द कह डाले, जिस पर न्यायालय ने यह निर्णय सुनाया।
विज्ञापन

थाना तालबेहट के ग्राम खांदी, हाल बड़ी नहर के पास शांतिनगर ललितपुर निवासी प्रीतम पुत्र जानकी कुशवाहा मंगलवार को सुबह अपनी बेटी के भरण पोषण के वाद में की गई अपील के मामले में जिला न्यायालय पहुंचा था। जब न्यायालय में दोनों ओर से अधिवक्ताओं द्वारा अपील पर बहस की जा रही थी, तभी अचानक से प्रीतम सिंह विपक्षी अधिवक्ता की किसी बात से अचानक आक्रोश में आ गया और अधिवक्ता से अपशब्द कहते हुए अभद्रता कर दी। यह देख जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की अदालत ने आरोपी को हिरासत में लेने का आदेश देते हुए उसे न्यायालय उठने तक (न्यायालय के संचालन के समय तक) पूरे दिन कठघरे में बिताने की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश दुबे ने बताया कि प्रीतम सिंह ने एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसके चलते न्यायाधीश ने आरोपी प्रीतम को कठघरे में रहने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें