फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहे किडनी के मरीज, हर महीने 60 पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की हीमोडायलिसिस यूनिट में दो माह में 200 मरीज का डायलिसिस हो चुका है। पहले जिले में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने पर झांसी व अन्य महानगरों में जाना पड़ता था। जहां पर कई मरीज आर्थिक तंगी से नहीं पहुंच पाते थे। अब यह सुविधा जिला अस्पताल में होने से मरीजों को राहत मिल गई है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिमाह लगभग 60 मरीज किडनी के आ रहे हैं।
विज्ञापन

आधुनिक युग में बिगड़ते खान पान व मानसिक तनाव के चलते लोगों में हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जैसी तमाम समस्याएं बढ़ रही हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर और अधिक डायबिटीज होने पर चिकित्सक से उपचार न लेने व अधिक समय तक समस्या रहने पर किडनी खराब होने की समस्या रहती है। दर्द निवारक दवाओं के लगातार सेवन से भी किडनी खराब होने की संभावना रहती है। समय रहते किडनी की बीमारियों का पता चल जाए तो इसका इलाज आसान होता है।
जिले में भी किडनी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिमाह जिला अस्पताल में लगभग 60 मरीज किडनी की समस्याओं से ग्रसित पहुंच रहे हैं। हालांकि यहां पर विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। मगर हीमोडायलिसिस यूनिट स्थापित होने से डायलिसिस की सुविधा मिल गई है। यहां पर एक रुपये में पंजीयन कराने के बाद नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से निर्धन मरीजों को अधिक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रखें किडनी को स्वस्थ
- आधुनिक युग में बदलाव करने के साथ अच्छा खान-पान रखें।
- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान नहीं करें।
- दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी पिएं।
- जंकफूड व अधिक मसाले युक्त भोजन न करें।
- डायबिटीज होने पर नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान देें।
यह हैं किडनी खराब के लक्षण
- पेशाब का कम बनना।
- चेहरे का सूजना।
- पेशाब के साथ रक्त, झाग व मवाद का आना।
- किडनी में पत्थरी का होना।
- खून की कमी होना।
- सुबह के समय पलकों का भारी होना।
- हाथों में सूजन आना।
जिला अस्पताल में हीमोडायलिसिस यूनिट में दो माह में 20 मरीजों का पंजीयन किया गया। इन मरीजों के दो सौ डायलिसिस हो चुके हैं।
- विवेक सराफ, यूनिट प्रभारी हीमोडायलिसिस यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें