फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस की मौजूदगी में भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। पूराकलां तालबेहट मार्ग पर रामनगर खांदी में सड़क किनारे स्थित भूखंड पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। सूचना पर एएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अभी किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पूराकलां मार्ग पर सड़क किनारे के एक भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले के निस्तारण के लिए पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम कई बार जमीन की पैमाइश करा चुकी है। लेकिन एक पक्ष के लोग नपाई से संतुष्ट नहीं हैं। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इस भूमि को लेकर यथा स्थिति बनाए रखने का बोर्ड लगवा दिया था। रविवार को सुबह 11 बजे दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे कई लोग चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए परिजन झांसी ले गए। बवाल की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

कुछ पर पहले से दर्ज है मामला

इस मामले को लेकर राजस्व कर्मचारियों की तहरीर पर कुछ लोगों पर कोतवाली में मामला भी दर्ज हो चुका है।


ये बोले अधिकारी

भूखंड की कई बार पैमाइश कराई जा चुकी है। भूखंड को कुर्क कर लिया गया था। आज दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली है। अभी बाहर हूं। मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। - श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन



अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। - अनुराग अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें