पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए पति बृजेश भी कुएं में कूद गया और उसने पत्नी व बेटे को पकड़ लिया। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर पास के खेत पर ससुर दयाराम व रिश्तेदार दीपक भी दौड़ कर आ गए और दीपक भी कूद गया।
ललितपुर के थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी चंदा अहिरवार (25) ने पति के साथ हुए विवाद के बाद बेटा-बेटी को कुएं में फेंक खुद भी छलांग लगा दी। बेटी की पानी में डुबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंदा के पति सुबह गांव में गया हुआ था और ससुर दयाराम बगल वाले खेत पर था। जब सुबह आठ बजे पति घर वापस आया तो विवाद हो गया। गुस्साए पत्नी ने पहले अपनी 7 वर्षीय बेटी काजल को कुआं में फेंक दिया, इसके बाद 4 वर्षीय बेटे कपिल को फेंक खुद भी छलांग लगा दी।
पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए पति बृजेश भी कुएं में कूद गया और उसने पत्नी व बेटे को पकड़ लिया। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर पास के खेत पर ससुर दयाराम व रिश्तेदार दीपक भी दौड़ कर आ गए और दीपक भी कूद गया। किसी प्रकार बृजेश व दीपक ने महिला व पुत्र को निकाल लिया।