फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूराकलां क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर हो रहा है अवैध खनन

विज्ञापन
कैप्सन - ट्रैक्टर में बालू भरते मजदूर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। खनिज विभाग की लापरवाही के चलते इस समय पूराकलां क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। खनन माफिया नदी, नालों के अलावा सरकारी जमीनों को खोखला करने पर आमादा है। ग्रामीणों ने इस कारोबार पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से थाना पूराकलां क्षेत्र में ग्राम झॉवर, पुराखुर्द, नत्थीखेड़ा, विजयपुुरा, पठारी, सारसेड़ आदि गांव में अवैध बालू का कारोबार शुरू हो गया है। दबंगों द्वारा खुले आम बालू का कारोबार किया जा रहा है। इसके चलते दंबग गरीबों की जमीनों के अलावा सरकारी जमीनों से मिट्टी उठा कर चाइनामेड बालू बना रहे हैं। वहीं, कुछ लोग नदी, नालों से बालू का उठान कर सरकार को चूना लगा रहे है।

कैप्सन - ट्रैक्टर में बालू भरते मजदूर- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें