फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बने प्रतीक, हासिल की 290वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के प्रतीक जैन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 290वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वह लगातार दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सफलता पाई है।
विज्ञापन

शहर के छत्रसालपुरा निवासी प्रतीक जैन पुत्र राकेश जैन सतभैया की प्रारंभिक शिक्षा जिले में ही हुई। एसडीएस कान्वेंट से हाईस्कूल की परीक्षा 2012 में पास करके वह पढ़ने के लिए मध्य प्रदेश चले गए। 2014 में मप्र के विदिशा जनपद के एक निजी विद्यालय से इंटरमीडिएट किया। फिर आईआईटी कानपुर में प्रवेश मिलने पर उन्होंने मेटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग से बीटेक की डिग्री हासिल कर ली। नौकरी करने के बजाय वह सिविल सर्विसेज की तैयारियों में जुट गए। दिल्ली में रहकर उन्होंने तैयारी की। वर्ष 2019 और वर्ष 2020 में लिखित परीक्षा पास करके साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन चयन नहीं हो सका। वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। सोमवार को परिणाम आया, तो उन्होंने 290वीं रैंक हासिल की। उन्होंने बताया कि दिन में आठ से नौ घंटे पढ़ाई करते रहे। जब भी समस्या हुई तो बड़े भाई आईएएस प्रखर ने उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पापा, मम्मी, भाई और बहन को दिया। पिता नझाई बाजार में किराना का कारोबार करते हैं। इस सफलता के बाद उनके घर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने उनको फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रतीक के बड़े भाई प्रखर बीते वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर चुके हैं।
आर्यिका संघ का मिला आशीर्वाद
मड़ावरा। नगर के समाजसेवी सिंघई प्रकाशचंद्र सेठी के नाती एवं किरण राकेश सतभैया के सुपुत्र प्रतीक जैन का यूपीएससी में चयन होने पर विद्या विहार में आयोजित कार्यक्रम में पूरे परिवार को आर्यिका सौम्यमति माताजी ने आशीर्वाद दिया। वहीं दिगंबर जैन समाज ने परिवरार का सम्मान किया। बताया गया कि दोनों बेटों के आईएएस में चयनित होने से जिले का माथा ऊंचा हुआ है। साथ ही मड़ावरा नगर के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें