फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गौना तिराहा व अमझराघाटी हाईवे पर अंडरग्राउंड होगी हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना तिराहा व अमझरा घाटी में ओवरब्रिज निर्माण किया जा रहा है, इसमें बाधक बन रही हाईटेंशन लाइन को बिजली विभाग अलग करेगा। इसके स्थान पर पूर्ण जमा योजना के तहत 22.66 लाख रुपये की लागत से अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी।
गौना तिराहा और अमझरा घाटी स्थित हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में यहां से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइनें ओवरब्रिज के निर्माण में बाधक बन रही हैं। इसके चलते नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा बिजली विभाग से इन लाइनाें को हटाने की बात कही गई, जिस पर बिजली विभाग ने यहां स्थित इन लाइनों को हटाकर नई अंडरग्राउंड बिछाने का निर्णय लिया गया। इसके चलते विभाग ने इसके लिए एक स्थान का 11.33 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इस प्रकार दोनों स्थानों गौना तिराहा और अमझरा घाटी पर कुल 22.66 लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर तैयार किया गया है। बिजली विभाग ने अब इन लाइनों को हटाकर अंडरग्राउंड लाइनें बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द ही विद्युत स्टोर से सामान मिलने के बाद इन स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौना तिराहा और अमझरा घाटी में हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते यहां से निकली 11 हजार केवी लाइन की हाईटेंशन लाइनों को हटाकर यहां अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जाएगी। यह पूरा कार्य पूर्ण जमा योजना के तहत किया जा रहा है।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें