फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में साढ़े पंद्रह घंटे तक नहीं चल सकेंगे भारी वाहन

Fri, 07 Mar 2025 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए और भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश करने को लेकर यातायात पुलिस ने नो इंट्री के समय में बदलाव किया है। जिसमें आठ मार्च से सुबह 6 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक शहर के अंदर भारी वाहन न आ सकेंगे और न चल सकेंगे।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने नो इंट्री के समय में परिवर्तन करने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए थे। जिसके बाद शहर में वाहनों के आने और जाने के लिए रूट और समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इसमें भारी वाहन इलाइट चौराहा, पिसनारी तिराहा, गोविंद नगर, नेहरू नगर (ओवर ब्रिज), तालाबपुरा तिराहा, पानी की टंकी, तुवन चौराहा, सिद्दन मंदिर से शहर की तरफ से भार व्यावसायिक वाहन सुबह छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। ऐसे व्यावसायिक वाहन जोकि चंदेरी की तरफ जाएंगे वह इलाइट चौराहे से राजघाट रोड से होकर जा सकेंगे।
आवश्यक सेवाओं में आने वाले वाहनों गैस, दूध, पेट्रोल-डीजल के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके साथ गोविंद नगर से तुवन चौराहा व तुवन चौराहे से गोविंद नगर की तरफ जाने वाली, पानी की टंकी से सावरकर की ओर जाने वाली, एचके टेलर से सावरकर-आजाद चौकी की ओर जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी सुबह छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। स्टेशन से इलाइट और इलाइट से स्टेशन जाने वाले और सिद्धन से इलाइट-स्टेशन जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। वहीं, बस स्टैंड से जाखलौन जाने वाली बसें जिला अस्पताल सदनशाह चौराह, बच्चा जेल होकर जाएंगी।
विज्ञापन

झांसी की तरफ से आने वाली बस इलाइट चौराहा, घुसयाना होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। बस स्टैंड से राजघाट जाने वाली बस पिसनारी होकर जाएंगी। राजघाट से आने वाली बसें पिसनारी होकर बस स्टैंड तक पहुंचेगी। बस स्टैंड से झांसी, सागर, महरौनी, टीकमगढ़ जाने वाली बसें अभिलाषा चौराहे से बयाना नाला होकर जाएंगी। प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करे के लिए एसपी के निर्देश पर नो इंट्री समय में बदलाव किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें