फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण व्यक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता-राज्यमंत्री

विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में बच्चो को अंनप्रासन कराते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पोषण व्यक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जैसे स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, ठीक उसी प्रकार दैनिक आहार में पौष्टिक तत्वों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह तुरंत अवगत कराएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा। वह मंगलवार को ऑडीटोरियम सभागार में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पोषण ही जीवन का आधार है। बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य का दायित्व माताओं पर निर्भर करता है, इसलिए सरकार महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि प्रसव के दौरान उचित पोषक आहार के अभाव में स्वास्थ्य की हानि हो जाती है, महिलाओं को यदि गर्भावस्था के दौरान आयरन की दवाएं दी जाती हैं तो उन्हें पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं
होगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांव-गांव जाकर इन आयरन की गोलियों का सेवन करने हेतु महिलाओं को जागरूक करें। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सरस्वती वंदना, अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं पोषण गीत की प्रस्तुति दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं छह माह पूर्ण कर चुके नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन भी कराया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की डेमो चाभी एवं ड्राई राशन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे, आकांक्षा यादव, सलीम खान, दिलीप कुमार, खुशबू यादव मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम उन्नावि दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें