मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। मनरेगाकर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबे समय से लंबित मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग उठाई। कहा कि दीपावली से लेकर होली तक मानदेय न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कर्ज लेकर परिवार चलाना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं।
ज्ञापन में बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य पूर्ति के साथ-साथ एसआईएसओ, क्रॉप सर्वे सहित अन्य कार्यों में भी उन्होंने पूरा योगदान दिया है। इसके बावजूद अगस्त 2025 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ईपीएफ की देनदारी भी काफी समय से लंबित है। ज्ञापन पर ब्लॉक स्तरीय तकनीकी सहायक रविशंकर मिश्रा, ऑपरेटर जयसिंह तोमर, ग्राम रोजगार सेवक बद्रीप्रसाद, सुनील कुमार रामदयाल, अखिलेश, तुलसीराम, दरयाव सिंह, हल्काई, फूलचंद, अखिलेश, प्रकाश आदि के हस्ताक्षर बताए गए।