फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तरगुवां में कक्षा छह की 42 और कक्षा सात की छह रिक्त सीट के लिए 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जीजीआईसी तालबेहट को सेंटर बनाया गया है और इसमें कुल 225 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तालबेहट के ग्राम तरगुवां में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित होता है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं संचालित कर आवासीय शिक्षा दी जाती है। इस विद्यालय में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में 42 और कक्षा सातवीं में छह सीट रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश देने के लिए विभाग की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इसमें कक्षा छह के लिए 160 और कक्षा सातवीं के लिए 65 बच्चों के आवेदन आए। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी की गई। प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को कराया जाना निर्धारित किया गया है।
परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे समाप्त होगी। शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तरगुवां के प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक कुमार चौबे ने बताया कि परीक्षा के लिए 10 मार्च से परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे सुबह 11 बजे से 3 बजे तक विद्यालय से प्रवेश पत्र ले सकेंगे। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें