फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के खितवांस चौकी अंतर्गत ग्राम चढ़रऊ में एक बीस वर्षीय युवक का शव खेत में महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम चढ़रऊ निवासी अजय प्रजापति (20 वर्ष) पुत्र कंछेदी शनिवार को सुबह सात बजे नहाने के बाद घर से निकल गया। इसके बाद गांव से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर कांवर क्षेत्र में खेतों में एक महुआ के पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका मिला। ग्रामीण जब अपने खेत पर जा रहे थे, तो उसे पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी खितवांस पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक अजय इंदौर, भोपाल में मजदूरी करता था। लेकिन बीते कुछ माह पहले वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें