फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा, कर्ज माफ कराने को निकाली 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्राकृतिक आपदा में किसानों की फसलों के नष्ट होने पर उन्हें मुआवजा दिलाने, कर्ज माफ कराने एवं बैंकों में दलाली प्रथा को बंद कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को राजघाट से ललितपुर तक लगभग 30 किलोमीटर तक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें कई गांवों के किसान शामिल रहे, इसके बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम चमरऊआ, देवरी, मैैलार, रानीपुरा, राजघाट, गैदोरा, कालापहाड़, रावगढ़, गनगौरा, भरतपुरा, मड़वारी, सिलगन, सिवनीखुर्द, गुरसौरा, करमुहारा आदि ग्राम के ग्रामीणों ने इस बार अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, बैंकों में दलाली बंद कराए जाने, किसानों को निशुल्क बिजली देने, किसानों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने, किसानों की फसल का उचित समर्थन मूूल्य दिलाए जाने को लेकर शनिवार को राजघाट से लेकर ललितपुर तक लगभग 30 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें किसानो की फसलों के दौरान होने वाली परिस्थितियों से अवगत कराया गया। यात्रा में मार्गदर्शक के रुप में हरदयाल सिंह लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में कृपाल राजा, देवसिंह, अंकित पटैरिया, अनूप कुमार राजपूत, आकाश, उमेश वर्मा, भवानी सिंह, गजेंद्र, सुं्दर सिंह, चंद्रदीप, शब्बीर खां, शशिकांत, कीरत बाबा , विवेक जैन, चंद्रपाल, हरीराम, दीपक राजपूत, गोविंद, रामसहाय, भगत, भानुकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें