फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के सम्मान में हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
गांधीजी व लालबहादुर शास्त्री जयंती पर बच्चों ने पहनी सेना की ड्रेस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बचपन प्ले स्कूल में सैनिकों का ग्रीटिंग कार्ड देकर सम्मान किया गया। स्कूल के सदस्यों और बच्चों ने महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ललितपुर जागरुकता अभियान एवं एमएडी फाउंडेशन मुंबई की ओर से आजादी के 75वें वर्ष पर एक मुहिम वंदे मातरम् दीपावली 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के सैनिकों के लिए दीपावली एवं आजादी के 75वर्ष की शुभकामनाओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। ये कार्ड आयोजक संस्थाओं द्वारा आर्मी कैंप में जाकर उन्हें भेंट किए जाएंगे। इस मुहिम के सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड की प्रदर्शनी का शुभारंभ नायक कप्तान सिंह बुंदेला व सेवानिवृत प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। नायक कप्तान सिंह ने बताया कि वो कैसे सियाचिन की दुर्गम ग्लेशियर में 50 डिग्री तापमान पर देश की रक्षा करते हैं। इस मौके पर अर्चना बीके अग्रवाल, दर्शना सराफ, प्रधानाध्यापिका श्वेता बरया, प्रबंधक स्वप्निल बरया, राकेश बरया, अनि जैन, जौली गुप्ता, शिवानी श्रीवास्तव, श्रृष्टि जैन, श्वेता शर्मा, सेजल जैन, आरुषि जैन, रूपम राठौर, अखिलेश कुमार, राजकुमार जैन, आकांक्षा अभिषेक श्रीवास्तव, प्रशांत मलैया, आकांक्षा जैन, माधवी केतन दुबे आदि मौजूद रहे।

स्कूल के टीचरों ने सेना के जवान को ग्रीटिंग देकर किया संमानित- फोटो : LALITPUR

हॉथ में ग्रीटिंग लेकर सीड़ियो पर बैठे स्कूल के बच्चे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें