फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्रेनाइट की खदानों पर खनन कार्य शुरू, पांच हजार लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
ग्रेनाइट - फोटो : ????????
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में 12 ग्रेनाइट की खदानों पर खनन का कारोबार शुरू हो गया है। अब जिले में 22 ग्रेनाइट के पट्टों पर कारोबार किया जा रहा है। खदानों पर खनन कार्य शुरू होने से पांच हजार मजदूरों को रोजगार मिल गया है। वहीं खनन के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

जिले में अकूत खनिज संपदा है। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर की 25 खदानों के पट्टों पर कारोबार किया जा रहा था, लेकिन बीते लगभग ढाई वर्षों से 15 ग्रेनाइट खदानों पर खनन करने पर रोक लगी थी, केवल दस पट्टों पर ही कारोबार हो रहा था। खदानों के बंद होने से ग्रेनाइट का कारोबार कम हो गया। इससे जिले में लगभग सात हजार मजदूर बेरोजगार हो गए थे।
लेकिन बीते दिनों 15 खदानों पर लगी रोक में से 12 खदानों पर रोक हट गई। इससे लॉकडाउन के बाद महानगरों से घर लौटे मजदूरों को राहत मिल गई है। खदानों पर लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो गए हैं। खनन में कई तरह से मजदूरों की आवश्यकता होती है। जिनमें खदानों की सफाई का कार्य किया जाता है। पत्थरों को काटने के लिए प्रेशन मशीन से हॉल किए जाते हैं। पत्थरों को टूटने के बाद सीधा बनाने का कार्य आदि मजदूरों से कराए जाते हैं। इसके अलावा चौकीदार और ट्रांसपोर्ट के कार्य में भी मजदूरों को रोजगार मिला है। ऐसे में लगभग जिले में शुरू हुई एक दर्जन ग्रेनाइट खदानों में पांच हजार लोगों को घरों के पास में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो गए हैं। साथ ही लोगों को क्षेत्र में ही रोजगार मिलने से सुविधा मिली है। वहीं इन खदानों से खनिज विभाग को मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। जहां वर्तमान में संचालित हो रही दस ग्रेनाइट की खदानों से लगभग एक करोड़ का राजस्व मिल रहा था, जो बढ़कर अब दो करोड़ तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

शासन से ग्रेनाइट की खदानों पर लगी रोक हटने के बाद खदानों पर खनन का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी खदानों पर लगभग पांच हजार मजदूरों को रोजगार मिला है। - सुजान सिंह बुंदेला पूर्व सांसद
बीते वर्षों से ग्रेनाइट की खदानों पर रोक लगने से कारोबार में मंदी आ गई है। व्यापारियों कम आ रहे हैं। काम शुरू होने से मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो गए हैं। - जयराम सिंह यादव एडवोकेट
ग्रेनाइट खदानों पर लगी रोक हटने के बाद विभाग द्वारा एमएम 11 जारी करने की स्वीकृति मिल गई है। सभी खदानों पर खनन कारोबार शुरू हो गया है। - नवीन कुमार दास , क्षेत्रीय/ जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें