फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन की जुताई को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

विज्ञापन
गम्भीर रूप से घायलों को ले जाती एंबुलैंस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूगर में विवादास्पद जमीन की जुताई को लेकर बृहस्पतिवार की रात में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की ओर से सात नामजद और सात अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वही झांसी रेफर किए गए सात लोगों में से दो की हालत गम्भीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इस घटना से गॉव में तनाव का हैं। मारपीट में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के गॉवों में दबिश दी।
विज्ञापन

ग्राम गूगर निवासी शिवलाल पुत्र दौलती और राजाराम पुत्र हरपे के मध्य ढाई एकड़ जमीन के एक पट्टे के कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा हैं। कई बार दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हो चुकी है। पर, किसी ने इस समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई। बुधवार को रात में इसी भूखंड की जुताई के विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंड़े, कुल्हाड़ी, लुहांगी चल गईं। दो घंटे तक हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिवलाल पुत्र दौलती की लगभग चालीस कुंटल की उर्द की फसल में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। इस मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं । पर, पुलिस के आने के बाद कुछ लोग मौके से भाग गए। बाद में एंबुुुुुुलैंस से गंभीर रूप से घायल शिवलाल 47 वर्ष पुत्र दौलती, मोनू (20) , राजाराम (70) , तारादेवी (30), सुरेन्द्र (35) , गैंदाबाई (60 वर्ष, सोनू (24 वर्ष) को गंभीर घायल में झांसी रेफर कर दिया गया। जहां से शिवलाल और मोनू की गम्भीर हालत होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए लेने गए एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट एवं लूट की जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह सर्किल के कई थानों का पुलिस बल लेकर गॉव में गए। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कुछ आरोपियों की गिरफ्तार के लिए आसपास के गांवों में रात में दबिश दी।
पुलिस ने एक पक्ष की श्रीमती गंगा पत्नी शिशुपाल के शिकायती पत्र पर शिवलाल , रवि, राजकुमार, मोनू , लल्लू, सुखदास, पप्पू उर्फ कोमल सहित आठ
अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। अपने शिकायती पत्र में उसने विपक्षियों पर एक राय होकर गाली गलौज करते एवं लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की नहीं लिखी गई रिपोर्ट
तालबेहट। गूगर निवासी राजवती पत्नी शिवलाल ने पुलिस पर उसके शिकायत पत्र पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। गुरूवार की रात उसके पति शिवलाल और पुत्र मोनू खेत की जुताई करा रहे थे। उसी दौरान करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोग लाठी कुल्हाड़ी और लुहांगी लेकर आए विपक्षी गण जुताई का विरोध करने लगे। इसके बाद उन्होंने एक राय होकर उनकी मारपीट कर दी और खेत पर रखे उर्द के बोरे उठा ले गए तथा कटी फसल में आग लगा दी। उक्त मारपीट में शामिल आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मारपीट के बाद गॉव बना छावनी
तालबेहट। दो पक्षों के खूनी संघर्ष व एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट की जानकारी के बाद पूरे गॉव में पीएसी के अलावा सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद पूरा गॉव रात में छावनी बन गया।
फुटेरा और थाना गॉव में भी दी दबिश
तालबेहट। मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस अधिकारियों ने थाना गॉव और फुटेरा में दबिश दी। उसी समय थाना गॉव में रेलवे पुलिस भी भारी पुलिस बल के साथ मालगाड़ी लूटकांड के फरार आरोपियों की तलाश में गॉव आई थी। जिससे इन गॉवों के लोगों में भी दहशत रही।
पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
-- कैप्टन एमएम बेग, एसपी ललितपुर
एक पक्ष की शिकायत पर सात नामजद व अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष एवं एंबुलेंस स्टाफ की शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाऐगा।
विज्ञापन

-- देवेन्द्र कुमार सिंह, सीओ तालबेहट

मरीजों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मचारी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें