अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां बताईं।
संगीत कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन में अखिलेश शांडिल्य, केके पाठक, शील चंद्र जैन, पंकज अंगार, सुदेश सोनी, रमेश पाठक रविंद्र, मास्टर शकील अहमद, महेश नामदेव, संदेश परिहार आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन का संचालन महेश नामदेव ने किया। वॉल पेंटिंग में प्रतिभाग़ करने वाली अपर्णा शांडिल, आशी तिवारी, गर्व सुडेले, अभिनव मिश्रा, अभी प्रिया मिश्रा, बेबी अवंतिका आदि को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रमाण पत्र देकर और कवियों एवं संगीतकारों को साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा, क्षेत्रीय संयोजक संगीता चौहान, सह संयोजक दयाराम रैकवार ने नमो एवं सरल एप को श्रोताओं के मोबाइल में अपलोड कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला संयोजक ब्रजमोहन संज्ञा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।