फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण के लिए सरकार ने जीरो पॉवर्टी सर्वे किया प्रारंभ : मनोहर लाल

Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औपचारिकताओं के साथ समाप्त हुआ प्रदेश सरकार के आठ साल का जश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल्याण सिंह सभागार में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन विशेष लघु फिल्म एवं महाकुंभ प्रयागराज के सफल आयोजन का प्रदर्शन किया गया, साथ ही संस्कृति विभाग के भेजे गए, कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति व लोक गीतों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित करते हुए जिला सेवायोजन विभाग ने 46 अभ्यर्थियों को नियोजकों के माध्यम से चयन किया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विगत 8 वर्ष में किए गए विकास कार्यों और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा दोनों में परिवर्तन आया है, उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में उभर रहा है। देश विदेश से कारोबारी यहां अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं, जिसके कारण तेजी से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

युवाओं को उनकी कुशलता के अनुसार कार्य मिल रहा है। गरीब कल्याण के लिए सरकार ने जीरो पॉवर्टी सर्वे शुरू किया है, साथ ही उद्यमियों के सृजन के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान प्रारंभ किया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, किसानों की खुशहाली के लिए समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम वर्तमान सरकार ने किया है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने आम जनता को ध्यान में रखकर सभी योजनाएं बनाई हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है। साथ ही हर, घर जल नल योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घर में साफ पानी पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ललितपुर के चौमुखी विकास, एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न कार्यों से जनपद की आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन


द्वितीय सत्र में जल संरक्षण व जल संचयन पर हुई चर्चा
द्वितीय सत्र में जल संरक्षण व जल संचयन एवं हरित ऊर्जा की थीम पर जल निगम, सिंचाई विभाग, जल संस्थान, भू जल विभाग, भूमि संरक्षण सहित जल से जुड़े सभी विभाग व परमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयासों से वर्तमान जलवायु के बढ़ते खतरों के प्रति सजग करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस पर सिंचाई विभाग के जल निगम के अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड की पानी की समस्या के लिए संचालित परियोजनाओं के बारे में बताया, जिसका सीधा लाभ यहां की जनता को मिल रहा है। परमार्थ सेवा संस्थान के संजय सिंह ने आम जनता से अपील की, कि जल है तो कल है, इसलिए अपने कल के लिए आज जल का संरक्षण व संचयन करें, एक एक पानी की बूंद को बचाएं, जिससे जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचा जा सके। कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया व बृजमोहन संज्ञा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें