ललितपुर। रमजान माह में जुमा की नमाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए और विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुमा की होने वाली नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने पुख्ता इंतजाम किए है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के सभी सर्किल सीओ, थानेदार व कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसके अलावा पुलिस भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। शांति सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिहिंत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी करने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल एक्टिव रहकर निगरानी करेगा। संवाद