फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुआवजा दिए खेतों से निकाली जा रही पाइप लाइन

विज्ञापन
किसानों के साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के बीना रिफाइनरी से कानपुर तक गैस पाइप लाइन डाली जा रही है, जो लगभग 400 किलोमीटर क्षेत्र में डाली जाएगी। इसमें हजारों किसानों की जमीनों में से पाइप लाइन डाली जाएगी। नियमानुसार जिस किसान की जमीन से होकर पाइप लाइन जाएगी, तय मानकों के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन, कई दिनों तक आश्वासन के बाद किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इस पर कस्बा बानपुर के मजरा खिरिया में किसानों ने खेत से निकाली जा रही पाइप लाइन का कार्य रोक दिया और जमीन का मुआवजा मिलने के बाद ही कार्य शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने बानपुर के मजरा खिरिया में पहुंचकर खुदाई कर रहे कंपनी के वाहन रोक दिए। उनका आरोप था कि किसानों की खड़ी फसल में वाहन चलाकर खुदाई की जा रही है, जबकि किसानों को बुवाई के पूर्व कोई सूचना नहीं दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की हितैषी है व किसानों की हरसंभव मदद करेगी। वर्तमान सरकार किसान विरोधी है और अगर किसानों को शीघ्र ही मुआवजा नहीं दिया गया तो सपा आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएगी।
इसके बाद पहुंचे महरौनी के पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए। वे इस मामले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे। सपा पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अशोक साहू, कृष्णस्वरूप निरंजन, रक्षपाल सिंह, कैलाश सिंह यादव, अशरफ खा, पुष्पेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, सोबरन सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश, मोहन अहिरवार, खिलन अहिरवार, खेतसिंह, फूलसिंह, सीताराम सिंह, अमर सिंह, वृषभान सिंह, आत्माराम, भरत व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें