पाली में नीलकंठेश्वर महादेव का पूजन करते एडीएम
- फोटो : LALITPUR
नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में गंदगी देख एडीएम हुए नाराज
पाली। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने शनिवार को नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के ईओ को सफाई करवाने के निर्देश दिए।
एडीएम की नाराजगी देख ईओ ने तत्काल नगर पंचायत के कर्मचारी लगाकर मंदिर परिसर व टीन सेट के नीचे सफाई कराई। मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों पर बिकने वाले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए दुकानदारों को एडीएम ने निर्देशित किया। कहा कि यदि खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की ब्रिकी की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान और परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। नीलकंठ कुंड की दो सीढ़ियां टूटी देखकर एडीएम ने ईओ को यथाशीघ्र सही कराने के निर्देश दिए। वहीं, मंदिर परिसर व सीढ़ियों के आसपास धूम्रपान करने वालों को उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।