ललितपुर। शहर के सुपरमार्केट में रविवार को हारजीत की बाजी लगाते आठ जुआरी पकड़े गए, जिनके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को रात को करीब साढ़े दस बजे सदर चौकी प्रभारी राहुल राठौर ने जानकारी मिलने पर अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य सुपर मार्केट में दबिश दी तो वहां बने पार्क में हारजीत की बाजी खेलने वालों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और फड़ में 25 हजार 900 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मोहल्ला पठापुरा निवासी जुबेर राईन, गांधीनगर निवासी रमाकांत नामदेव, बीच का बंध निवासी बंटी रैकवार, सुरईघाट कालोनी निवासी अब्दुल राईन, ग्राम मैरतीकलां निवासी बृजेश कुशवाहा, आजादपुरा निवासी आसिफ खां, सुपरमार्केट साईं मंदिर के पास निवासी आशिक राईन और तालाबपुरा निवासी धर्मेंद्र जैन बताए। कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।