फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर गवर्नमेंट कैप्टिव प्लेटफार्म (जीसीपी) से हाईटेक होगा। सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। कचरा प्रबंधन वाहनों की ट्रैकिंग समेत अन्य समस्या व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसके संचालन के लिए सुपरमार्केट में नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने बताया कि गवर्नमेंट कैप्टिव प्लेटफार्म से जनपद वासियों को हाईटेक सुविधाएं दी जाएंगी। जीसीपी से शहर के ज्यादातर इलाकों में वायरलेस नेटवर्क बन चुका है। इससे किसी भी क्षेत्र में वाई-फाई व कैमरा देना आसान होगा। घंटाघर पर फ्री वाईफाई की सुविधा है, जल्द शेष स्थानों पर दी जाएगी। अधिकांश सार्वजनिक व चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें जीसीपी से कंट्रोल किया जा रहा है। एक पब्लिक एड्रेस नेटवर्क बनेगा।
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन/एफएसएसएम वाहनों की ट्रैकिंग, जनशिकायतों की सुनवाई व निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1533 व 14420 है। साथ ही प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए 800 से अधिक परीक्षाओं के फ्री टेस्ट सीरीज भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका को इंटरनेट कनेक्शन व विज्ञापन आदि के प्रसारण से आय के साधन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभासदों के माध्यम से लोगों में अधिक से अधिक इसका प्रचार किया जाए। रेहड़ी पटरी (स्ट्रीट वेंडर) के व्यवस्थापन के लिए एक एप बनाया गया है, जिसमें वेंडरों का विवरण अपलोड होगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें