संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए ट्रेवल एजेंसियों के माध्यमों से 400 चार पहिया वाहनों की बुकिंग की गई है, जबकि दो से अधिक निजी वाहनों से भी लोगों के महाकुंभ में जाने की संभावना है। इस प्रकार यहां से 600 से अधिक चार पहिया वाहनों से लोग महाकुंभ में स्नान के लिए मंगलवार को रवाना होंगे।
जनपद से रोजाना 50 से 100 वाहनों से श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। जबकि, बुधवार को मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से मंगलवार के लिए चार सौ से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि दो सौ से अधिक निजी वाहनों से भी श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे।