छात्रा को प्रवेश पत्र सौंपते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पढ़ना निवासी पूजन झा को डीएम ने भोपाल में एक निजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में निशुल्क प्रवेश दिलाया। साथ ही निशुल्क ही हॉस्टल व खाना की व्यवस्था कराई। अब पूनम पढ़ाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगी।
ग्राम पढ़ना निवासी पूजन झा पुत्री मगनलाल आर्थिक रूप से पिछडे़ परिवार की बेटी है। इंटरमीडिएट पास करने के बाद पैसों के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। पढ़ाई कर अपना सपना पूरा न कर पाने से परेशान थी। इंटर के बाद आगामी पढ़ाई के लिए पूनम ने डीएम अन्नावि दिनेश कुमार से इच्छा जाहिर कर बताया कि उचित संसाधनों के अभाव की जानकारी दी जिस पर डीएम ने भाजपा के सदस्य प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जेके सिंह के सहयोग से भोपाल के वीएनएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पूनम का दाखिला कराया। साथ ही बीएससी नर्सिंग में चार वर्ष के पाठ्यक्रम में लगने वाले शुल्क को माफ भी कराया। जेके सिंह ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि छात्रा के हॉस्टल में रहने का खर्च भी फार्म कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने जेके सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पूनम को कॉलेज का प्रवेश पत्र सौंपते हुए पूरे मन से अध्ययन कर अपना और अपने मां-बाप का सपना पूरा करे।