फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार वर्ष बाद भी नहीं बदले गए खराब पड़े चार ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा (ललितपुर)। शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण में 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश हैं, लेकिन सतौरा गांव में करीब चार साल से चार ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इस गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी इधर-उधर जाना पड़ता है। हैरत की बात यह है कि यह गांव राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के विधानसभा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा स्थित 33 केवी उपकेंद्र के सजनाम फीडर से सतौरा गांव में बिजली जाती है। लेकिन, यहां लगे कई ट्रांसफार्मर पिछले चार वर्षों से खराब पड़े हैं। जूनियर हाई स्कूल के पास दस केवीए और प्राइमरी स्कूल के पास स्थापित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। प्राइमरी स्कूल के पास ही 10 केवीए और बिरधा-सतौरा रोड पर बरगद के पेड़ के पास लगा एक अन्य ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। विभाग ने जूनियर हाईस्कूल के पास 25 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया था, लेकिन उस ट्रांसफार्मर से अब तक किसी की बिजली नहीं जोड़ी गई, जिससे वह भी शोपीस मात्र बनकर रह गया।
ग्राम प्रधान रामकली अहिरवार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें