फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनेंगी चार सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में जर्जर व बदहाल चार मार्गों पर जल्द ही सड़क की सुविधा होगी। इन मार्गों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10.41 करोड़ से निर्माण कराया जाएगा। बीते माह शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग से एआरटीओ कार्यालय होकर राजघाट मार्ग को जोड़ने वाली सड़क समेत तीन अन्य ग्रामीण क्षेत्र में मार्गों की दशा किसी से छिपी नहीं है। इन मार्गों में गड्ढों व बारिश के जमा पानी सुरक्षित निकलना तक परेशानी बनी हुई है। वर्तमान में आए दिन दो पहिया वाहन चालक निकासी में अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना भेजी थी।
शासन ने बीते माह मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी थी। इसमें 11.15 किलोमीटर दूरी की सड़कों का निर्माण 10.41 करोड़ से किया जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद बाद विभाग ने अब इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे राहगीरों को इन मार्गों पर आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


सीएम ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत मार्ग - दूरी - लागत (लाख)

हाईवे से एआरटीओ नहर मार्ग होकर राजघाट मार्ग - 2.75 - 335.37

हीरापुर से पीड़ार मार्ग - 5.20 - 433.81

दशरारा से फड़ारी मार्ग - 2.20 - 203.96

खिरियाखुर्द से खिरकन मार्ग - 01 - 68.81

कुल - 11.15 - 1041.43

कोट
जनपद में शहर के मुख्य मार्ग से आरटीओ मार्ग होकर राजघाट रोड नहर मार्ग समेत चार सड़कें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत हैं। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें