फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बसपा उपाध्यक्ष समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 08:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

ललितपुर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है। इस मामले में अब तक 28 आरोपियों में से सात की गिरफ्तारी हो चुकी है। सपा-बसपा ने जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बसपा उपाध्यक्ष समेत चार और आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बसपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के अलावा सभासद महेंद्र सिंघई और सोनू समैया एवं प्रबोध नारायण तिवारी को शहर छोड़ते समय गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


उधर, किशोरी से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद ललितपुर की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे अपने जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बसपा ने तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी कर दी है। सपा ने जिलाध्यक्ष तिलक यादव से किनारा करते हुए जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। जबकि, बसपा ने दीपक अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद से चलता कर उनके स्थान पर ललितपुर जिले में पार्टी की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार को सौंप दी है।

मिर्जापुर के होटल से किया गिरफ्तार
इस मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष आरोपी
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पिता, चाचा एवं ताऊ समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई थी। डीजीपी तक मामले पर नजर रखे हुए थे।

मिर्जापुर के एक होटल से दबोचा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। शासन और उच्च पुलिस अधिकारियों की मॉनीटरिंग होने के चलते पुलिस की टीमों ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। इस दौरान गुरुवार को सपा और बसपा जिलाध्यक्ष की लोकेशन जिला मिर्जापुर में पाई गई। जानकारी होने पर  एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिर्जापुर पहुंचकर एक होटल में दबिश देकर सपा जिलाध्यक्ष, बसपा जिलाध्यक्ष एवं तीसरे आरोपी महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें