फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Accident: ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में चार की दर्दनाक मौत, आठ घायल, सीएम ने दुर्घटना पर जताया शोक

Sun, 25 Sep 2022 11:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में कोतवाली तालबेहट अंतर्गत गांव बमोरी सर के पास डिग्री कॉलेज के सामने एनएच 44 पर एक ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मृतकों में पन्नालाल 42 पुत्र हीरालाल, गांव बमोरी सर निवासी किरण 36 पत्नी तुलाराम, आरती 36 पत्नी जमुना, नई बस्ती तालबेहट निवासी निरपत 50 पुत्र घसीराम की मौके पर ही मौत हुई है। घटना की जानकारी पर डीएम आलोक सिंह और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें