फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत एक बेटी के प्रेमी के साथ जाने से आहत पिता ने लगभग सप्ताह पूर्व अपने घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मृतक की मां ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसकी नाबालिग बेटी के प्रेम से आहत उसके पति ने बेटी को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बेटी को नारी निकेतन कानपुर भेज दिया था।
विज्ञापन

बेटी को नारी निकेतन कानपुर भेजने के बाद विपक्षियों ने उसके पति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके कारण चार अगस्त को उन्होंने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम पुत्र मोती लाल, गुल्लू और सागर पुत्रगण घनश्याम और लक्ष्मी पत्नी घनश्याम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें